27 Apr 2024, 00:49:58 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
zara hatke

बिना कंडोम सेक्‍स की जिद करता था पति, पत्‍नी ने प्राइवेट पार्ट पर लात मारकर कर दी हत्‍या

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 27 2017 12:46PM | Updated Date: Feb 27 2017 12:46PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बेंगलुरू। बेंगलुरू में एक पत्नी ने अपने पति के प्राइवेट पार्ट में लात मार कर उसे मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में महिला ने हत्‍या का जो कारण बताया है वो और भी हैरान करने वाला है। महिला ने बताया कि उसका पति HIV पॉजिटिव था और बिना कंडोम सेक्‍स की डिमांड कर रहा था। इस बात को लेकर दोनों में झगड़ा हो गया और पत्‍नी ने उसके प्राइवेट पार्ट पर लात मार दी, जिससे वह जमीन पर गिर गया। जिसके बाद पत्नी ने पड़ोसियों की मदद से उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 
 
जानकारी के मुताबिक घटना बेंगलुरू के ब्‍यातरनपुरा की है। आरोपी महिला का नाम निर्मला (35) है और वो कविका लेआउट में रहती है। दोनों की शादी को 17 साल हो चुके हैं और उन्हें 14 साल की बेटी भी है। आरोपी महिला ने बताया कि दोनों के बीच बिना प्रोटेक्शन के सेक्स को लेकर अक्सर झगड़े हुआ करते थे। महिला ने कहा कि मना करने पर उदय उसे पीटा भी करता था। लेकिन इस लड़ाई का अंत खूनी मंजर के साथ हुआ।
 
हालांकि मृतक उदय की बड़ी बहन परीमाला ने पुलिस को बताया कि भाभी का अफेयर पड़ोस में रह रहे एक युवक के साथ चल रहा था और वो उदय के अलग होने की चाहत लंबे समय से लिए बैठी थी। इसलिए भाभी ने भाई का कत्ल किया है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »