19 Mar 2024, 15:57:10 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
zara hatke

जब दो लड़कियों को हुआ आपस में प्यार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 20 2017 8:28PM | Updated Date: Feb 20 2017 8:28PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा में प्यार का अनोखा मामला सामने आया है। यहां दो लड़कियों के आपस में प्रेम संबंध है। जो एक साथ रहना और शादी करना चाहती हैं। लेकिन इन दोनों के प्यार से परिजनों में काफी गुस्सा है। अब इन दोनों लड़कियों ने अपने प्यार को अंजाम तक पहुंचाने के लिए पुलिस की शरण ली है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

बता दें, कि इन दोनों लड़कियों ने पुलिस को तहरीर देकर लिखा है कि हम प्रार्थी, लक्ष्मण सिंह जो मेरे पिता है हम दोनों को एक साथ नहीं रहने दे रहे है। हम हमेशा एक साथ रहना चाहते है। जो लड़की है उसका नाम सोनिया है में उससे प्यार करती हूं।
 
उससे आगे लिखा है मुझे कई बार मार पीटा गया हम सिर्फ एक साथ रहना चाहते है, मैं तो सोनिया से ही शादी करुंगी। अब देखते है हमें प्यार मिलता या फिर हम मौत को गले लगाते है।
 
सोनिया ने बताया कि दोनों की दोस्ती दो साल पहले हुई थी। रीना रुजगेला गांव की रहने वाली सोनिया के घर सिलाई सीखने जाती थी। जहां दोनों की दोस्ती हुई। इसकी भनक उनके घर वालों को मिली। गुस्साए परिजन सोनिया के साथ मार पीट करने लगे। मजबूर होकर दोनों पुलिस के पास पहुंची और मदद की गुहार लगाई है।

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »