26 Apr 2024, 23:32:20 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
zara hatke

17 महीने तक प्रेग्नेंट रही ये महिला, जानिए कब करवाई डिलिवरी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 14 2017 11:32AM | Updated Date: Feb 14 2017 11:32AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

हुनान। आमतौर पर गर्भवती महिला 9 महीने में अपने बच्चे को जन्म देती है। लेकिन ये जानकर आप चौंक जाएंगे कि एक महिला ने 17 महीने की प्रेग्नेंट होने का दावा किया है। जानिए क्या वजह है कि ये महिला 17 महीने से प्रेग्नेंट है।
 
हुनान की रहने वाली वांग शी का दावा है कि वह फरवरी 2015 से प्रेग्नेंट थी और डॉक्टर्स ने प्लेसेंटा पूरी तरह से डेवलप नहीं होने के कारण उसकी डिलिवरी को रोक कर रखा है। इतने महीनों बाद अब वे बच्चे को जन्म देने वाली हैं। हालांकि, डॉक्टर्स उनके इस दावे को मानने से इनकार कर रहे हैं।
 
वांग के मुताबिक उनकी डिलिवरी डेट नवंबर 2015 थी, लेकिन जब वो डिलिवरी के लिए डॉक्टर के पास गईं तो उन्होंने कहा कि प्लेसेंटा अंडर-डेवलप है। वांग का कहना है कि प्रेग्नेंसी के दौरान उसे किसी तरह की कोई परेशानी नहीं हुई और वे डिलिवरी के लिए तैयार थीं।
 
वांग के अनुसार 14वें महीने तक डॉक्टर्स प्लेसेंटा के अंडर-डेवलप होने की बात करते रहे और ऑपरेशन से मना कर दिया। अब 18 महीने पूरे होने पर वांग अंजाम की परवाह किए बगैर बेबी को जन्म देने को तैयार हो गई।
 
वांग ने अपने दावे को सही साबित करने के लिए सरकार की ओर से जारी ऑफिशियल डॉक्युमेंट भी शेयर किए है। हालांकि उनके इस दावे को डॉक्टर्स मानने से इनकार कर रहे हैं। हुआंग नाम के एक डॉक्टर का कहना है कि मेरे चेकअप के मुताबिक बेबी 38 सप्ताह का था और सब कुछ नॉर्मल था।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »