26 Apr 2024, 13:20:37 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
zara hatke

रहस्यमयी कुआं : पानी को छूते ही पत्थर बन जाता है सबकुछ

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 14 2017 11:23AM | Updated Date: Feb 14 2017 11:23AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin
  • Petrifying-Well1-600x450
  • Petrifying-Well4-600x900
  • Petrifying-Well5-600x450
  • Petrifying-Well6-600x628
  • Petrifying-Well2-600x449
  • mysterious-well-england-2
  • mysterious-well-england-3
  • mysterious-well-england-7
न्यर्जबरो। आज भी दुनिया  में कई ऐसे रहस्यमयी स्थान हैं, जिनके बारे में जिक्र आते ही लोग डर जाते हैं। आज हम आपको एक ऐसे ही रहस्यमयी जगह के बारे में बताने जा रहें हैं जिसके बारे में जानकर आप हैरान रह जाएंगे। एक ऐसा कुआं जो विश्वभर में अपने पानी के लिए जाना जाता है। 
 
यहां के स्थानीय लोगों के अनुसार इस कुएं के पानी में जो कुछ भी गिरता है, वह पत्थर में तब्दील हो जाता है। इस कुएं में गिरने वाली पत्तियां, लकड़ियां या फिर जीव सब कुछ पानी के गिरने के कुछ समय बाद पत्थर में बदल जाता है। नदी के किनारे स्थित इस कुएं के पास कोई भी इंसान जाना पसंद नहीं करता। लोगों का कहना है कि अगर वे भी इस कुएं के संपर्क में आए, तो वह भी पत्थर में तब्दील हो जाएंगे। 
 
ये रहस्यमयी कुआ इंग्लैंड के न्यर्जबरो में स्थित हैं। इस कुएं को स्थानीय लोगों ने ‘दैत्य का कुआं’ नाम दिया हैं। कई लोग यहां एडवेंचर ट्रिप पर आते है और अपना कुछ सामान यहां छोड़ जाते हैं और फिर कुछ हफ्तों बाद उसे पत्थर में बदलता हुआ देखने वापस आते हैं।
 
यहां आज भी टैडी बियर, साइकिल और केतली जैसी चीजें अब पूरी तरह से पत्थर में बदल चुकी हैं। वैज्ञानिकों ने जांच में पाया कि इस कुएं के पानी में कुछ ऐसे तत्वों की मात्रा बहुत ज्यादा है, जिससे हर चीज पत्थर बन जाती है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »