27 Apr 2024, 08:31:32 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
zara hatke

दुनिया का सबसे विचित्र कब्रिस्‍तान, शवों को दफनाते नहीं, लटकाते थे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 8 2017 1:23PM | Updated Date: Feb 8 2017 5:45PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin
  • hanging-coffins-sagada-2
  • hanging-coffins-sagada-3
  • hanging-coffins-sagada-4
  • hanging-coffins-sagada-5
बहुत से धर्मों और संस्कृतियों में व्यक्ति की याद में मकबरे या कब्रिस्‍तान बनाए जाते हैं। क्या आप जानते हैं कि दुनिया भर में ऐसे कब्रिस्तान बने हुए हैं, जिन्हें देख कर आपके होश उड़ सकते हैं। ऐसी ही एक जगह के बारे में हम आज आपको बताने जा रहे है।
 
फिलिपींस की ईको घाटी स्थित चट्टान में  2,000 साल पुराने ताबूतों को लटकते हुए देखा जा सकता है। एक समया था जब ईगोरोट (Igorot) समुदाय के लोगों के लिए यह जगह कब्रिस्तान हुआ करती थी। ईगोरोट के रस्म और रिवाज बेहद अनोखे थे। इन्हीं में मरणोपरांत शवों को दफनाने के बजाए ताबूत सहित इस चट्टान से लटकाना शामिल था।
 
ईगोरोट के लोगों का मानना था कि ऐसा करने से उनके प्रियजन सीधे स्वर्ग पहुंचेंगे। इसके अलावा अगले जन्म में वे जानवर नहीं बनेंगे। आश्चर्यजनक पहलू यह है कि ताबूत की लंबाई सिर्फ एक ही मीटर है। मसलन, शवों को उसमें रखने के लिए ईगोरोट उसकी हड्डियां वगैरह तोड़कर उसमें फिट कर देते थे।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »