नई दिल्ली। क्या आपने कभी सुना है कि कोई लड़की मर्दों की तरह हर रोज शेव करती है। लेकिन लोगों की मानसिकता बदलने आई है एक लड़की यह रोजाना शेविंग करती है, और अन्य लड़कियों को भी इसकी सलाह देती है।
32 साल की इस लड़की का नाम हुड्डा कैटन है और पेशे से ब्यूटी एक्सपर्ट हैं। इसी कड़ी में कैटन ने अब शेविंग करने का नया आइडिया सोचा है। कैटन ने बताया कि वह रोजाना शेविंग करती हैं। वो भी मर्दों वाले रेजर से।
इनका कहना है कि लड़कियां ग्लोइंग स्किन पाने के लिए यह अनोखा तरीका अपना सकती हैं। शेविंग करने से लड़कियों का फेस रियल दिखता है। कैटन दुबई की रहने वाली हैं। कैटन के सोशल मीडिया पर 12.8 मिलियन से ज्यादा फ्लोअर्स हैं।
हालांकि अगर जो लड़कियां सोचती हैं कि शेविंग करने से उनके चेहरे के बाल बढ़ जाएंगे तो उन्हें डरने की जरूरत नहीं है। कैटन बताती हैं कि शेविंग करने से उनके बाल न तो मोटे हुए और इनमें कोई ग्रोथ भी नहीं दिखी। इसलिए लड़कियों के लिए यह पूरी तरह से सेफ है।
कैटन ने शेविंग करते हुए एक वीडियो भी पोस्ट किया है। वह पूरे फेस पर शेविंग क्रीम लगाती हैं, उसके बाद रेजर लेकर वह शेव करती हैं। कैटन अपने माथे से लेकर गालों तक शेव करती हैं। माथे के लिए वह स्ट्रेट रेजर इस्तेमाल करती हैं। कैटन का मानना है कि शेव करने से उनकक चेहरा मेकअप लायक बनता है।