26 Apr 2024, 12:14:55 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
zara hatke

ठंड का कहर : नदी पार करते समय लोमड़ी बर्फ में जमी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 14 2017 10:04AM | Updated Date: Jan 14 2017 10:04AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बर्लिन। कड़ाके की ठंड के चलते यूरोपीय देशों में तापमान कितना नीचे चला गया है और उसका प्राणियों पर कैसा असर पड़ रहा है, इसे बयां करती हुई एक तस्वीर सामने आई है। यह तस्‍वीर है एक लोमड़ी की जो बर्फ की दीवार (ब्‍लॉक्‍स) में कैद है।
 
दरअसल, यह लोमड़ी एक नदी को पार कर रही थी और वह उसमें डूब गई। उसके बाद कम तापमान के कारण उसके ऊपर बर्फ की चादर जम गई और उसका शव उसमें कैद हो गया। इस तस्‍वीर को काफी अनूठा बताया जा रहा है जो जबर्दस्‍त सर्दी की मारक तस्‍वीर पेश कर रही है।
 
रिपोर्टों के मुताबिक, यह लोमड़ी 9 जनवरी को जर्मन शहर फ्रिडिनजेन के पास डेन्‍यूब नदी को पार कर रही थी। इसी दौरान वह उसमें डूब गई। इसके चार दिनों के बाद उसका शव बरामद किया गया जो बर्फ की चादर में कैद था। स्‍थानीय लोगों ने बर्फ को काटकर उसके शव को बाहर निकाला।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »