26 Apr 2024, 13:27:30 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
zara hatke

साड़ी पहनता है पति, हरकतों से तंग आकर पत्नी ने मांगा तलाक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 27 2016 7:18PM | Updated Date: Dec 27 2016 7:18PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बेंगलुरु। शादी के महज एक साल बाद एक पत्नी अपने पति की हरकतों से आजिज आ चुकी है। अब उसे अपने पति से तलाक चाहिए। तलाक की वजह जानकर आप जरूर चौंक जाएंगे। 
 
दरअसल बंगलुरु की रहने वाली 29 वर्षीय महिला का आरोप है कि उसका पति पैंट पहनने के बजाय साड़ी पहनता है। इतना ही नहीं, महिलाओं की तरह बर्ताव भी करता है। इस वजह से वह अपने पति से अलग होना चाहती है। 
 
एक सॉफ्टवेयर कंपनी में काम करने वाली पीड़िता अनीता के मुताबिक, 'पति साड़ी पहनना पसंद करता है और रात में मेरा मेकअप, अक्सेसरीज आदि पहनता है। अनीता ने अपने माता-पिता की मर्जी से शादी की थी। 
 
अनीता ने कहा कि उनकी शादी को एक साल बीत चुके हैं, लेकिन पति के साथ उन्होंने कभी शारीरिक संबंध नहीं बनाए क्योंकि पति नपुंसक है और महिलाओं की तरह बर्ताव करता है। 
 
पुलिस की देख रेख में चल रही महिला हेल्पलाइन की वरिष्ठ काउंसलर सरस्वती ने बताया कि सुहागरात के दिन से ही वह व्यक्ति एक महिला की तरह बर्ताव कर रहा है। उस रात वह साड़ी पहनना चाहता था। दंपत्ति की यहां पर काउंसलिंग चल रही है। महिला का कहना है कि उसका पति दिन में नौकरी करने जाता है। जब घर आता है तो रात में साड़ी पहनता है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »