27 Apr 2024, 05:49:54 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
zara hatke

एक आंख वाला बकरी का बच्चा, जो बना आकर्षण का केन्द्र

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 21 2016 11:04AM | Updated Date: Nov 21 2016 11:04AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

तिरुवनंतपुरम। केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम के चेमबाकामंगम गांव में एक बकरी ने ऐसे बच्चे को जन्म दिया है जिसके माथे पर एक आंख हैं,अपनी अनोखी बनावट के कारण बकरे का यह बच्चा सबके आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। 

सरकारी पशु चिकित्सकों की एक टीम ने नवजात का गहन परीक्षण करने के बाद बताया कि बकरी का यह बच्चा पूरी तरह स्वस्थ है और उसकी आंख की रोशनी भी एकदम दुरुस्त है।

कुदावूर महादेव मंदिर के पास रहने वाले किसान विश्वनाथन और उसका परिवार अपने घर एक आंख वाले बकरे के जन्म से आश्चर्यचकित है। भगवान शिव के भक्त विश्वनाथन और उसके परिवार ने बकरे को मंदिर को दान करने का फैसला किया है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »