27 Apr 2024, 09:02:27 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
zara hatke

1223 किमी की रफ्तार से दौड़ेगी ‘हाईपरलूप ट्रेन’

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 12 2016 11:30AM | Updated Date: Nov 12 2016 11:30AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

दुबई। यात्रियों की सुविधा के लिए अब ‘हाईपरलूप ट्रेन’ चलेगी। इस ट्रेन की गति बुलेट ट्रेन और बोइंग विमान से भी तेज है। दुबई की रोड एंड ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी (आरटीए) ने इसके लिए कंपनी हाईपरलूप वन  के साथ करार किया है। गौरतलब है कि आरटीए ही संयुक्त अरब अमीरात के कई शहरों में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था का कामकाज संभालती है। 
 
आरटीए के अधिकारियों के मुताबिक पहली ट्रेन दुबई से अबुधाबी के बीच शुरू की जाएगी। यह 2020 तक बनकर तैयार हो जाएगी। इस ट्रेन की गति 760 मील प्रति घंटा (1223 किमी प्रति घंटा) है। हाईपरलूप वन कंपनी के कार्यकारी अध्यक्ष शेरवीन पीशेवर ने कहा, हाईपरलूप से आने वाले समय में यातायात व्यवस्था और बेहतरीन होगी और दुबई ने इस बात को समझा है।
 
बिना हवा वाले ट्यूब में दौड़ेगी
ट्रेन की खास बात है कि यह वैक्यूम (बिना हवा के) ट्यूब में चलेगी। ट्यूब में हवा न होने से गति के दौरान घर्षण नहीं होगा जिससे गति तेज रहेगी। चलते समय हाइपरलूप के ट्रैक में लगे चुंबक ट्यूब में लगी क्वायलों में रिफ्लेक्शन पैदा कर उसे ऊपर उठा देंगे। पॉड्स के ब्रेक लगने से ऊर्जा उत्पन्न होगी और इलेक्ट्रिक मोटर बैटरियां चार्ज होंगी। गौरतलब है कि यह सुपरफास्ट ट्रेन अंतरिक्ष से जुड़ी कंपनी स्पेसएक्स के मालिक एलोन मस्क के दिमाग की उपज है।
 
12 मिनट में दुबई से अबुधाबी
दुबई से अबुधाबी के बीच की दूरी लगभग 145 किलोमीटर है। अभी उपलब्ध यातायात के साधनों से इस दूरी को लगभग डेढ़ से दो घंटे में तय किया जाता है। जबकि हाईपरलूप से सिर्फ 12 मिनट का समय लगेगा।
 
दुर्घटना की गुंजाइश नहीं
शेरवीन पीशेवर के मुताबिक अचानक बिजली से संपर्क खत्म भी हो जाए तो कोई दुर्घटना नहीं होगी। हाईपरलूप के पॉड धीरे-धीरे गति कम होने के साथ सतह को छुएंगे और यात्रियों या सामान को कोई नुकसान नहीं होगी। खराब मौसम या भूकंप का भी इस पर असर नहीं होगा।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »