26 Apr 2024, 14:02:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
zara hatke

घर खरीदने के लिए इस लड़की ने बनाए 20 बॉयफ्रेंड- फिर किया कुछ ऐसा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 2 2016 11:33AM | Updated Date: Nov 2 2016 11:33AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बीजिंग। iPhone के लिए लोगों की दीवानगी के किस्से तो आपने बहुत सुने होंगे। लेकिन अब iPhone को  लेकर एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार चीन की एक महिला ने 20 बॉयफ्रेंड सिर्फ इसलिए बनाए ताकि वो सभी से आईफोन -7 हासिल कर सके। हालांकि लड़की के ऐसा करने के पीछे की जो वजह सामने आई है वह बहुत चौंकाने वाली है। 
 
दरअसल, इस लड़की ने चीन की सोशल मीडिया साइट वीबो पर 20 लोगों को पहले अपना बॉयफ्रेंड बनाया। फिर इसके बाद सभी से गिफ्ट के तौर पर आईफोन -7 मांग लिए। सभी बॉयफ्रेंड ने उसकी मांग पूरी भी कर दी। रिपोर्ट के अनुसार लड़की ने फिर गिफ्ट में मिले 20 आईफोन फोन को बेच दिया, जिससे उसे 120,000 युआन (लगभग 1 लाख 20 हजार रुपए) मिले। बाद में इन रुपयों से एक घर खरीद लिया। 
 
बताया जा रहा है कि लड़की एक निर्धन परिवार से ताल्लुक रखने के साथ ही घर में सबसे बड़ी है। उसके माता-पिता बुजुर्ग हो रहे हैं और उन्हें घर खरीदने में मुश्किल हो रही है। इसलिए उसने घर खरीदने के लिए मदद करने के तौर पर यह कदम उठाया। जब यह खबर अख़बारों में छप गई तो उसने बढ़ती मुश्किलों से निजात पाने के लिए मीडिया से किनारा कर लिया। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »