26 Apr 2024, 19:37:46 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
zara hatke

अंतिम संस्कार से पहले चिता से उठ खड़ा हुआ ‘मुर्दा’

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 8 2016 5:43PM | Updated Date: Aug 8 2016 5:43PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जयपुर। चक्क्षु के पास स्थित बल्लुपुरा गांव में 26 साल के नेहरू बैरवा को मृत मानकर परिवार उसका अंतिम संस्कार करने जा रहा था, लेकिन यहां मौजूद 100 ग्रामीण चिता से उठ खड़े हुए मुर्दे को देखकर हैरान रह गए। सूत्रों के मुताबिक, 23 जुलाई को घर लौटते वक्त बैरवा की कार की ट्रक से टक्कर हो गई थी, जिसमें वह जख्मी हो गए थे।
 
एक रिश्तेदार ने बताया कि शुक्रवार को डॉक्टरों ने बैरवा को मृत घोषित कर दिया था। एक ग्रामीण ने बताया, हम संस्कार की रस्मों में जुट गए थे। शाम को करीब 100 ग्रामीण शव के पास इकट्ठा हुए थे, उनमें से कुछ ने शव में हरकत देखी। इसके बाद पुजारी ने कुछ मंत्र पढ़े और बैरवा उठ बैठा।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »