27 Apr 2024, 10:47:54 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
zara hatke

19 बच्‍चों वाला ब्रिटेन का सबसे बड़ा परिवार, 20वें पर विचार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 30 2016 10:48AM | Updated Date: Jul 30 2016 10:48AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लंदन। ब्रिटेन का यह सबसे बड़ा परिवार दुनियाभर में चर्चा में बना हुआ है। इस परिवार का 19वां सदस्य हाल ही में इस दुनिया में आया है। सू रेडफोर्ड और नोऐल रेडफोर्ड इस महीने की शुरुआत में ही फोब विलो के पिता बने हैं। 40 मिनट के लेबर पेन के बाद सू ने खूबसूरत लड़की को जन्म दिया। इस परिवार में फोब विलो के नौ भाई और नौ बहनें पहले से ही हैं। लंकाशायर का यह परिवार सबसे बड़ा और व्यस्त परिवार है।
 
रेडफोर्ड दंपति मोरकैंबे में बेकरी शॉप चलते हैं। इस दंपति ने 13 महीने पहले हैली एल्फिया बाऊ के जन्म के बाद तय किया था कि अब वे और बच्चे पैदा नहीं करेंगे। मगर, जनवरी में उन्होंने फिर कहा कि उनके घर में एक और मेहमान उनके घर आने वाला है। फोब के जन्म के बाद 41 वर्षीय मां सू ने बताया कि हमारे दोस्तों और परिवार के लोग कह रहे हैं कि हमें एक और बच्चे को जन्म देना चाहिए।
 
सम संख्या में  चाहते हैं बच्चे
नोऐल ने कहा कि हम चाहते हैं बच्चों की संख्या सम हो सके, इसलिए 20वें बच्चे पर विचार कर रहे हैं। बहरहाल, इस वक्त हम फोब के जन्म को लेकर खुश हैं। यह दंपति अपने इस बड़े परिवार का पालन पोषण करने के लिए राज्य से कोई लाभ नहीं ले रहा है। 
 
14 की उम्र में पहली बार बनी मां
सू 14 साल की उम्र में पहली बार गर्भवती हुई थीं और तब उन्होंने क्रिस (27) को जन्म दिया था। रेडफोर्ड की बच्ची एल्फी की जुलाई 2014 में 21 हफ्तों की उम्र में मौत हो गई थी। यह दंपति अपने बच्चों की परवरिश पर सालाना करीब 30 लाख रुपए खर्च करता है। इसके अलावा वे हर साल विदेश यात्रा पर भी जाते हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »