27 Apr 2024, 03:27:48 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
zara hatke

पटनायक ने बालू के 100 रथ बनाकर नया विश्व रिकॉर्ड बनाया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 6 2016 2:22PM | Updated Date: Jul 6 2016 2:22PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पुरी। जाने माने बालू कलाकार सुदर्शन पटानयक ने ओड़िशा के पुरी तट पर बालू के 100 रथ बनाकर एक और विश्व रिकॉर्ड अपने नाम करने के साथ ही लिमका बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में जगह हासिल कर ली है। उन्होंने आज बताया, मुझे लिमका बुक आॅफ रिकॉर्ड्स से इस बारे में औपचारिक पुष्टि मिल गई है। पद्मश्री से सम्मानित पटानयक पहले ही 20 विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर चुके हैं। वह हर साल रेत पर रथयात्रा से संबंधित कलाकृति बनाते हैं।
 
उन्होंने बताया कि 2,500 वर्ग फुट इलाके के अंदर 100 रथ बनाने के लिए बालू की करीब 800 बोरियां लगीं। पटानयक ने तीन दिन से ज्यादा समय में 20 घंटे लगा कर यह पूरा किया है। उनके संस्थान के 25 छात्रों ने भी उनकी इस काम में सहायता की। लिमका बुक ऑफ रिकॉर्ड्स से अनुमति मिलने के बाद, उन्होंने दो जुलाई से बालू पर काम करना शुरू कर दिया और दो दिन के अंदर इसे पूरा कर लिया।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »