27 Apr 2024, 01:24:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
zara hatke

जल्द उड़ान भरेगा दुनिया का सबसे विशाल विमान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 22 2016 10:18AM | Updated Date: Jun 22 2016 10:27AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मोजावे। दिग्गज सॉफ्टवेयर कंपनी माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक पॉल एलेन के निजी स्वामित्व वाली ‘स्ट्रेटोलॉन्च सिस्टम्स’ कंपनी दुनिया का सबसे बड़ा विमान बना रही है, जो रॉकेटों और उपग्रहों को सीधे अंतरिक्ष में भेजेगा। मीडिया के लोगों को पिछले सप्ताह 76 फीसदी बन चुके इस विमान की पहली झलक दिखाई गई। लगभग 385 फुट (117 मीटर) फैलाव वाले पंखों के साथ छह इंजनों वाला यह विमान दुनिया के मौजूद सबसे बड़े विमान एंतोनोव एएन-225 से भी बड़ा है। इसी साल इसका परीक्षण किया जाएगा और 2018 से ऑपरेशनल हो जाएगा।
 
सबसे अलग है एलेन का नजरिया
पॉल एलेन का यह कदम ऐसे समय सामने आया है, जब कई नई कंपनियां पृथ्वी के चारों ओर कम ऊंचाई वाली कक्षाओं में स्थापित सैकड़ों उपग्रहों के नेटवर्क के जरिए इंटरनेट एक्सेस, पृथ्वी की तस्वीरें, जलवायु संबंधी डाटा और अन्य सेवाएं देने की तैयारी कर रही हैं। ये बात और है कि एलेन का नजरिया एलॉन मस्क के स्पेसएक्स, जेफ बेजोस के ब्लू ओरिजिन, रिचर्ड ब्रैनसन के वर्जिन गैलेक्टिक से अलग है, जो अंतरिक्ष के क्षेत्र में व्यापार के रास्ते खोलना चाहती हैं।
 
स्ट्रेटोलॉन्च सिस्टम्स की अंतरिक्ष परियोजनाओं के प्रभारी चक बीम्स का कहना है कि इस विमान से उपग्रहों को बिल्कुल सटीक कक्षा में सीधे स्थापित किया जा सकेगा और लॉन्च रेंज से जुड़ी दिक्कतों या मौसम संबंधी समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ेगा। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »