27 Apr 2024, 08:33:50 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
zara hatke

ये है दुनिया की कुछ अजीबोगरीब प्रतियोगिताएं

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 21 2016 2:29PM | Updated Date: Jun 21 2016 2:29PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

दुनिया में कुछ ऐसे भी खेल हैं, जिनके बारे में शायद आप कल्पना भी नहीं कर सकते कि इनकी भी विश्व प्रतियोगिता होती होगी। एक नजर ऐसी पांच अजीब प्रतियोगिताओं पर।
 
हाई हील रेस
इसकी शुरूआत हुई 1986 में अमेरिका  में और मजे की बात यह है कि इसमें महिलाएं नहीं पुरुष हिस्सा लिया करते थे। आज भी इस प्रतियोगिता का नाम ‘दी हाई हील ड्रैग क्वीन रेस’ है। ड्रैग क्वीन यानि महिला के लिबास में पुरुष। हालांकि इतने सालों में यह प्रतियोगिता दुनिया भर में फैल गई है और अब महिलाएं भी इसमें भाग लेती हैं।
 
एक्स्ट्रीम आयरनिंग
एक आयरनिंग बोर्ड ले कर अपने कपड़ों को इस्तरी करना है लेकिन अपने कमरे में नहीं, बल्कि कभी किसी पहाड़ की चोटी पर, तो कभी हवा में स्काई डाइविंग करते हुए। इस अजीब खेल की शुरूआत इंग्लैंड में हुई। एक्स्ट्रीम स्पोर्ट्स के शौकीन टीम बना कर इसे खेलते हैं और कभी साइकिल चलाते हुए कपड़े इस्तरी करते हैं, तो कभी किसी चट्टान से टंग कर।
 
डीयर कॉलिंग
किसी जमाने में शिकारी हिरण को पकड़ने के लिए उन्हीं की आवाज निकाला करते थे। आज यह एक प्रतियोगिता का रूप ले चुकी है। जर्मनी में हर साल दुनिया भर से लोग इसमें हिस्सा लेने के लिए आते हैं। इसमें कोई शंख का इस्तेमाल करता है तो कोई सींगों का। 
 
चीज रोलिंग
इसमें चीज की एक भेली को ऊंची पहाड़ी से नीचे फेंका जाता है। किसी पहिए जैसी यह भेली करीब 40 किलो की होती है। लोग इसे पकड़ने के लिए  इसकी रफ्तार से तो नहीं भाग सकता लेकिन लुढ़कते हुए लोग भी नीचे तक आते हैं और जिसके हाथ यह सबसे पहले लग जाती है, वह विजेता कहलाता है।
 
एयर गिटार
इसे दुनिया का सबसे हल्का म्यूजिक इंस्ट्रूमेंट कहा जाने लगा है, लेकिन दरअसल यह है ही नहीं। प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वालों को किसी रॉकस्टार की तरह पेश आना होता है और इस तरह से हाथ चलाना होता हैं। किसी जमाने में इसे बेवकूफी और पागलपन माना जाता था लेकिन अब फिनलैंड में हर साल इसकी प्रतियोगिता होती है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »