26 Apr 2024, 11:13:27 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
zara hatke

इस पिता ने कराई 472 बेटियों की शादी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 19 2016 5:51PM | Updated Date: Jun 19 2016 5:51PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अहमदाबाद। फादर्स डे के अवसर पर गुजरात के व्यवसायी महेश सवानी को अपनी 472 बेटियों द्वारा लगातार बधाई संदेश मिल रहे हैं। सवानी ने करीब पौन पांच सौ ऐसी लड़कियों की शादी करवा कन्यादान करवाया है जिनके माता-पिता नहीं थे। लड़कियों की शादी के लिए कोई पैसे खर्च करने वाला नहीं था। ऐसे में सवानी आगे आए और 9 साल से इस पुण्य कार्य को अंजाम दे रहे हैं।

47 वर्षीय सवानी ने 10 साल पहले अपनी दो भतीजियों का कन्यादान किया था। इस कन्यादान ने उन्हें कई ऐसी लड़कियों के बारे में सोचने को मजबूर कर दिया जिनके पिता नहीं थे और 2008 ने उन्होंने इस तरह की लड़कियों की मदद करना शुरू कर दिया। भावनगर के रापड़ गांव से संबंध रखने वाले सवानी का डायमंड्स और स्कूलों का कारोबार है।

सावनी बताते हैं, एक औरत जिसके पति की मौत हो चुकी हो उसके लिए अपनी बेटी की शादी करना एक चुनौतीपूर्ण कार्य होता है। लड़कियों की शादी में सावनी उन्हें सोने-चांदी के जेवरात देने के अलावा कपड़े, बर्तन, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और गृहस्थी चलाने के लिए आवश्यक समान तोहफे में देते हैं। 2016 में महेश सावनी की मदद से 216 लड़कियों की शादी की जाएगी। वो किसी धर्म या जाति में भेदभाव नहीं करते हैं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »