11 May 2024, 08:54:52 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
zara hatke

गिर से आई गुड न्‍यूज, एक साथ 100 शेरनियां हुई प्रेगनेंट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 16 2016 1:19PM | Updated Date: Jun 16 2016 1:19PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जूनागढ़। शेर के शौकीन और वन्यप्रेमियों के लिए अच्छी खबर आई है। गीर के अभ्यारण्य में रह रहे बब्बर शेर की आबादी में जबर्दस्त इजाफा होने वाला है। गुजरात के जंगलों में करीब 125 शेरनियों में से 100 गर्भवती हैं, यानि इस मानसून में 200 शावकों की दहाड़ जंगल में सुनाई देंगी। वन विभाग के कर्मचारी और शेर प्रेमी इस खबर से खासे खुश हैं।
 
 पिछले वर्ष जंगल विभाग द्वारा संचालित गणना के अनुसार, गिर में शेरों की संख्या में इजाफा देखा गया था। आंकड़ों के अनुसार 2010 में 411 शेर थे जो बढ़कर 523 हो गए थे। एक समय था जब 10 में से 12 शेर ही इस जंगल में बच्चे थे मगर जूनागढ़ के नवाब ने शेर के शिकार पर प्रतिबंध लगा दिया। तभी से शेर की आबादी धीरे धीरे बढ़ने लगी। वैसे तो गीर का जंगल 1412 चोरस किलोमीटर में फैला हुआ है लेकिन शेर की आबादी बढ़ने के कारण अब शेर सौराष्ट्र के जूनागढ़, अमरेली, सोमनाथ, भावनगर और पोरबंदर जिले के कुल 22000 चोरस किलोमीटर विस्तार में रहने लगे है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »