26 Apr 2024, 18:09:54 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
zara hatke

मालिक की जान बचाने के लिए बाघ से भिड़ा गया कुत्ता

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 6 2016 2:48PM | Updated Date: Jun 6 2016 2:48PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

शाहजहांपुर। अपने मालिक की रक्षा के लिए एक कुता बाघ तक से भिड़ गया। शाहजहांपुर में किसान गुरुदेव के कुत्ते जैकी ने यहां दुधवा नेशनल पार्क के पास एक गांव में उसकी जान बचाई है। अपने मालिक के लिए लड़ते हुए कुत्ते ने अपनी जान तक गवां दी।
 
शाहजहांपुर से 52 किलोमीटर दूर बरबतपुर गांव में शुक्रवार रात को यह घटना घटी। गुरदेव सिंह अपने कुत्ते के साथ घर के बाहर सो रहा था। कुत्ता दक्षिण खेड़ी के जंगलों की तरफ से आ रहे एक बाघ की महक आते ही वो भोकना शुरू हो गया। इससे गुरदेव की आंख भी खुल गई लेकिन जब तक वो खुद को बचाने की हिम्मत जुटा पाता, तक तब जैकी बाघ से जा भिड़ा । बाघ ने जैकी को दबोच लिया और उसे घसीटते हुए अपने साथ ले गया।
 
गुरदेव के परिवारवालों न जैकी को ढुंढना शुरु किया, तो खबर मिली कि वो मर गया। गुरदेव ने बताया कि मेरे बच्चे इससे बहुत दुखी है, वो खाना भी नहीं खा रहे है। वन विभाग के अधिकारी एस एन यादव ने बताया कि दुधवा नेशनल पार्क के पास जंगल है। जहां इंसानों ने कब्जा कर लिया है। इससे जंगल कम होता जा रहा है। जंगल के इस हिस्से में बाघों की संख्या ज्यादा है और वो खाने की तलाश में अकसर आ जाते है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »