26 Apr 2024, 13:06:07 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
zara hatke

35 बच्चों के पिता, 100 बच्चों की तमन्‍ना, तलाश चौथी बीवी की

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 4 2016 10:45AM | Updated Date: Jun 4 2016 11:10AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

क्वेटा। पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत के क्वेटा शहर में 35 बच्चों का एक पिता इन दिनों चौथी पत्नी की तलाश में है। वह 100 बच्चे पैदा करने के लक्ष्य को हासिल करना चाहता है। 46 साल के सरदार जान मोहम्मद खिलजी ने कहा कि उसे अपने धार्मिक कर्तव्यों पर भरोसा है, जिसमें ज्यादा से ज्यादा बच्चे पैदा करने की बात है। उसने कहा कि इस मामले में उसकी तीनों बीवियां उसके साथ हैं। हालांकि खिलजी ने मीडिया को अपनी पत्नियों से बात करने की अनुमति नहीं दी। खिलजी ने कहा कि उसकी सारी पत्नियां सद्भावना के साथ रहती हैं। 
 
बेटा बोला, पिता का रिकॉर्ड तोडूंगा
कम से कम दो बच्चों ने इस मामले में अपने पिता का साथ दिया। इसमें बड़ी संतान शगुफ्ता नसरीन भी शामिल है। 15 साल की नसरीन ने कहा बड़ा परिवार अल्लाह का तोहफा है। खिलजी के 13 साल के बड़े बेटे मोहम्मद एसा ने कहा वह अपने पिता को फॉलो करना चाहता है लेकिन उसका लक्ष्य उसके पिता से भी बड़ा होगा। उसने कहा कि अपने पिता के 100 बच्चों से भी ज्यादा पैदा करेगा।
 
पांच कमरों में रहता है परिवार
खिलजी पेशे से मेडिकल टेक्निशन है और एक क्लिनिक भी चलाता है। खिलजी ने कहा कि वह मरीजों से 250 रुपए फीस लेता है और गरीबों का मुफ्त में इलाज करता है। खिलजी एक मदरसा भी चलाता है, जिसमें 400 छात्र पढ़ाते हैं। उसके 20 बच्चे प्राइवेट स्कूल में पढ़ते हैं। तीन पत्नियों के साथ 33 बच्चों वाला उसका परिवार पांच कमरों वाली झोंपड़ी में रहता है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »