26 Apr 2024, 18:14:25 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
zara hatke

तेलंगाना में पड़ रही प्रचंड गर्मी, जमीन पर ही बना दिया आमलेट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 16 2016 10:30AM | Updated Date: Apr 16 2016 10:30AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। तेलंगाना में इन दिनों प्रचंड गर्मी का प्रकोप है। आलम यह है कि लोग जमीन पर ही आमलेट बना रहे हैं। अब आप समझ सकते हैं कि स्थानीय निवासी किस कदर गर्मी झेल रहे होंगे। 
 
इसका अंदाजा करीमनगर की इस अनोखी घटना से लगाया जा सकता है, जहां एक महिला फर्श पर ऑमलेट बनाती दिख रही है। महिला ने गर्मी का प्रकोप दिखाने के लिए अपने घर के बाहर फर्श पर ऑमलेट बनाया और इसकी वीडियो शूटिंग भी कराई गई।
 
वीडियो में महिला पहले एक कटोरी में अंडा फेंटते हुए दिखाई देती है। इसके बाद वह फेंटे हुए अंडे को सूर्य की गर्मी से तपे फर्श पर उड़ेल देती है और देखते ही देखते ऑमलेट पक कर तैयार हो जाता है।
 
तेलंगाना में इन दिनों जबरदस्त लू चल रही है। राज्य के कई इलाकों में तो तापमान लगातार ऊपर बना हुआ है और शुक्रवार को भी यह 40-45 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »