27 Apr 2024, 09:23:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
zara hatke

दुनिया की पहली बिलियन डॉलर शादी, खर्च हुए 6600 करोड़ रुपए

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 30 2016 2:56PM | Updated Date: Mar 30 2016 2:56PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मॉस्को। रूस में कजाखस्तान के मल्टी बिलियनेयर मिखाइल गुस्तेरीव ने बेटे की शादी में खूब पैसा बहाया। 28 साल के सईद गुस्तेरीव ने हाल ही में 20 साल की खादिजा उजहाखोवा से शादी की है। इस लैविश सेरेमनी को दुनिया की पहली बिलियन डॉलर वेडिंग बताया रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसमें एक बिलियन डॉलर यानी 6600 करोड़ रुपए खर्च किए गए। 
 
ये शादी 26 मार्च को मॉस्को के लग्जरी रेस्टोरेंट्स में हुई। गेस्ट्स के एंटरटेनमेंट के लिए जेनिफर लोपेज और एनरीक जैसे हॉलीवुड सिंगर्स को बुलाया गया था। रशियन मीडिया के मुताबिक, बेयोंसे और एल्टन जॉन ने भी वेडिंग के दौरान गाना गया और डांस भी किया। हालांकि इसके फोटो जारी नहीं किए गए। ग्रैंड सेरेमनी के वेन्यू के बाहर रोल्स रॉयस जैसी सैकड़ों महंगी और लग्जरी कारों का काफिला खड़ा था। 600 गेस्ट्स के सामने यूरोपियन खाना परोसा गया था। वहीं, पार्टी के लिए आठ स्टोरी का केक ऑर्डर किया गया था।
 
इस शादी की एक खास बात यह भी रही कि दुल्हन खादिजा ने जो वेजिंग ड्रैस पहनी थी फसकी कीमत 16 लाख रुपए थी, जिसे खासतौर से पेरिस से मंगवाया गया था। ड्रेस का वजन करीब 12 किलोग्राम था। कजाखस्तान के गुस्तेरीव प्राइवेट ऑयल कंपनी रुसनेफ्ट और नेफ्टिसा के मालिक हैं। फोब्र्स के मुताबिक, उनकी नेटवर्थ 6.2 बिलियन डॉलर है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »