27 Apr 2024, 00:06:04 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
zara hatke

गोलियों की बौछार में भी उड़ता रहेगा ये विमान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 21 2016 11:04AM | Updated Date: Mar 21 2016 11:04AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लंदन। दुनिया के सबसे लंबे हवाई जहाज की तस्वीरें जारी कर दी गई हैं। इस विमान ने अभी अपनी पहली उड़ान भी नहीं भरी है। एयरलैंडर-10 नाम का यह विमान 302 फीट (92 मीटर) लंबा है। यह दुनिया के अब तक के सबसे लंबे विमान से भी 60 फीट (18 मीटर) लंबा है। ब्रिटेन के कार्डिंगटन, ब्रेडफर्डशायर स्थित देश की सबसे बड़ी एयरलाइन हैंगर में पिछले नौ सालों से इस विमान को बनाने का काम किया जा रहा है। सोमवार को इसे पूरी तरह बना लिया जाएगा जिसके बाद एयरलाइन हैंगर के भीतर ही इसे पहली बार हवा में उड़ाया जाएगा।
 
187 करोड़ रुपए आई लागत
एयरलैंडर-10 को बनाने में कुल 25 मिलियन यूरो (187 करोड़ रुपए) की लागत आई है। यह विमान हवा में एक ही जगह पर तीन सप्ताह तक रह सकता है और गोली की वजह से इसमें छेद होने के बाद भी उड़ता रह सकता है। इस विमान को पहले अमेरिकी सेना निगरानी के मकसद से तैयार करवा रही थी, लेकिन पैसे की कमी के कारण ऐसा नहीं हो सका। इसके बाद इसे बनाने वाली ब्रिटिश विमान कंपनी हाइब्रिड एयर व्हीकल ने इसके राइट्स वापस ले लिए। कंपनी का मानना है कि ज्यादा आवाज और प्रदूषण नहीं करने वाला यह विमान हवाई यात्रा का भविष्य हो सकता है।
 
ऐसा है एयरलैंडर
इसे ऊपर उठने का लिए 1.3 मिलियन क्यूबिक फीट हीलियम की जरूरत होती है, जो ओलंपिक खेलों के 15 स्विमिंग पूल की क्षमता के बराबर है। 
 
विमान का वजन 20,000 किलोग्राम है और यह 148 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उड़ सकता है।
 
यह ऊपर उठकर उड़ान भर सकता है, ठीक हेलिकॉप्टर की तरह और बर्फ़, पानी या रेगिस्तान किसी भी तरह की जमीन पर उतर सकता है।
कंपनी को उम्मीद है कि वह साल 2018 तक ऐसे 12 एयरलैंडर बना लेगी, जिनमें से कई यात्री विमान होंगे और एक बार में 48 लोग इसमें सफर कर सकेंगे। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »