26 Apr 2024, 15:52:03 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
zara hatke

दूल्हे की इस हरकत पर भड़की दुल्हन- बोली...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 20 2016 6:09PM | Updated Date: Mar 20 2016 6:09PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पटना। मांग की जगह चेहरे पर सिंदूर लगाने पर शादी के मंडप पर बैठी दुल्हन आक्रोशित हो गई। उसने दुल्हे को कहा चल भाग यहां से, वरणा वो हाल करुंगी फिर तुम अपना चेहरा भी नहीं पहचान पाएगा। यह मामला बिहार के अररिया जिले के बिंदटोला का है।

यहां शनिवार को बारात लेकर आए एक दुल्हे ने जब दुल्हन के सिर की जगह चेहरे पर सिंदूर लगा दिया, तो शादी में शामिल लोग हंसने लगे। लेकिन जब लोगों को सच्चाई पता चला तो सभी सन्न हो गए। दुल्हा देख नहीं सकता था और धोखे से किसी और लड़के को दिखाकर दृष्टिहीन लड़के की शादी कराई जा रही थी।

यह जानने पर दुल्हन ने शादी से करने से इंकार कर दिया। दुल्हन पक्ष के लोगों ने बताया कि शादी से पहले किसी और के लड़के को दिखाया गया था। और शादी के मंडप में धोखे से किसी और को बिठा दिया था। लड़की वाले काफी गरीब परिवार से आते हैं, उसने शादी के लिए डेढ़ लाख रुपए कर्ज लिया था।

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »