27 Apr 2024, 05:06:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
zara hatke

बच्ची से बलात्कार के आरोपी को मिली 150 साल की जेल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 15 2016 4:00PM | Updated Date: Mar 15 2016 4:00PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लॉस एंजिलिस। रूस में रहने के दौरान 12 वर्षीय एक बच्ची से बलात्कार करने और अधिकारियों के पास जाने पर उसका सिर कलम करने की धमकी देने के आरोपी लॉस एंजिलिस के एक व्यक्ति को 150 साल की जेल की सजा सुनाई गई है। अमेरिका के डिस्ट्रिक्ट जज ओटिस राइट ने कल युसुफ अब्रामोव (58) को सजा सुनाते हुए उसे बर्बर हमलावर करार दिया। आरोपपत्र के अनुसार, अब्रामोव के पास अमेरिका और रूस दोनों देशों की नागरिकता है और रूस की यात्रा के दौरान वह स्कूली छात्राओं को अपना शिकार बनाता था।

जून 2009 में उसने 12 साल की एक बच्ची से बलात्कार किया और यह धमकी दी कि अगर वह अधिकारियों के पास गई तो वह उसका सिर कलम कर उसके सिर के साथ फुटबॉल खेलेगा। कई महीने बाद वह फिर से रूस गया और नाबालिग लड़कियों का उत्पीड़न किया। माना जाता है कि मार्च के बाद पीड़ितों ने पुलिस से संपर्क किया

और बताया कि आरोपी और उसके दो साथियों ने लड़कियों को कब्जे में लिया और उनके साथ सामूहिक बलात्कार किया। फैसला सुनाने के दौरान जज राइट ने मामले में गवाही देने आई एक खौफजदा पीड़िता के बयान जिक्र करते हुए बताया जैसे ही वह दरवाजे से अंदर आई और उसने अभियुक्त को देखा तब वह दहाड़ मारकर चीख पड़ी और किसी घायल पशु की तरह वहां से भाग खड़ी हुई। उन्होंने कहा इस तरह का खौफ कभी देखा नहीं गया।

अभियोजन पक्ष ने उसे 45 साल की सजा देने की मांग की, लेकिन जज ने कहा कि उन्होंने आरोपी को 150 साल की सजा देने का फैसला किया है ताकि पीड़ित इस बात से आश्वस्त रहें कि आरोपी की रिहाई की कोई संभावना नहीं है। अमेरिकी और रूसी अधिकारियों की संयुक्त जांच के बाद अब्रामोव को अप्रैल 2014 में गिरफ्तार किया गया था।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »