26 Apr 2024, 23:53:08 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
zara hatke

यदि पाकिस्तान ने भारत को हराया तो न्यूड होगी PAK मॉडल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 15 2016 11:19AM | Updated Date: Mar 15 2016 5:42PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। पाकिस्तानी एक्ट्रेस व मॉडल कंदील बलोच को सुर्खियों में रहने का शोक पड़ गया है। पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को डार्लिंग कहने तो कभी कश्मीर को भारत से अलग करने की बात कहने वाली कंदील अब ट्वेंटी-20 वर्ल्ड कप से उम्मीद लगाए बैठी हैं।

मीडिया में सामने आई कुछ रिपोर्टों के अनुसार, अब पाकिस्तान की एक मॉडल कंदिल बलोच ने कहा कि अगर पाक आगामी मुकाबले (कोलकाता में भारत-पाक मैच) में भारत को हरा देता है तो वह अपने कपड़े उतारकर स्ट्रिप डांस करेगी। बलोच ने घोषणा की है कि अगर पाकिस्‍तानी टीम ने भारत को इस मैच में हरा दिया तो वो जीत के जश्‍न के रूप में अपने सारे कपड़े उतारते हुए स्ट्रिप डांस करेंगी।

पाक मॉडल ने कहा कि अगर पाकिस्तान की टीम टी20 वर्ल्ड कप में भारत को हरा देती है तो वह पाकिस्तान कप्तान शाहिद अफरीदी के लिए स्ट्रिप डांस करेंगी। उन्होंने यह बात रविवार को अपने फेसबुक पेज पर अपलोड किए गए विडियो में कही। कंदील को पाकिस्तान की पूनम पांडे का कहा जा रहा है।
 
पाक मॉडल कंदील ने इस विडियो के पहले एक और विडियो शेयर किया था, जिसमें वह 'हम हैं पाकिस्तानी, हम तो जीतेंगे हां जीतेंगे...' गाने पर डांस करती हुई नजर आई थी। कंदील को यह विडियो भी काफी वायरल हुआ था।
 
गौरतलब है कि बलोच ने एशिया कप में भारत के हाथों पाक की हार को लेकर नाराजगी जताई थी, लेकिन इस बार वीडियो में उन्‍होंने इस नाराजगी को भूलने के लिए भी कहा है। हालांकि, बाद में उन्‍होंने यह वीडियो अपने पेज से हटा दिया था। कंदिल बलोच पहली बार सुर्खियों में तब आई थी जब उन्‍होंने पीएम मोदी को लेकर सोशल मीडिया पर विवादित वीडियो पोस्ट किए थे। जिसके बाद बलोच की काफी आलोचना हुई थी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »