09 May 2024, 01:51:19 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
zara hatke

कोलंबिया में पीली भौंहों वाले मेढ़क का पता चला

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 9 2016 5:16PM | Updated Date: Mar 9 2016 5:16PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बोगोटा। अनुसंधानकर्ताओं ने कोलंबिया के ईस्ट एंडीज में पीले रंग की भौंह वाले मेढ़क की नयी प्रजाति का पता लगाया है। पर्यावरण मंत्रालय के साथ साझेदारी में अध्ययन करने वाले हमबोल्ट इंस्टीट्यूट के अनुसार बोयाका के मध्य विभाग में आरकाबुको शहर में अल्पाइन पारिस्थितिकी तंत्र में ‘प्रिस्टीमेंटिस मैक्रूमेंडोजाई’ नामक प्रजाति की खोज की गयी।
 
संस्थान के एंड्रिज अकोस्टा ने कहा कि यह खोज कोलंबिया को दुनिया के पांच सर्वाधिक जैवविविध देशों में शामिल करती है। अनुसंधानकर्ताओं के अनुसार मेढ़क की त्वचा पर परतें हैं और ये नमी बनाये रखती हैं। वहीं इसका गहरा रंग इसे इस पर्वतीय क्षेत्र की चट्टानी मिट्टी के साथ खुद को शामिल करने में मदद करता है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »