27 Apr 2024, 00:58:04 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
zara hatke

न्यूयॉर्क में खुला दुनिया का सबसे महंगा रेलवे स्टेशन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 4 2016 4:34AM | Updated Date: Mar 4 2016 4:34AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

न्यू यॉर्क। अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में आखिरकार दुनिया का सबसे महंगा ट्रेन स्टेशन खुल गया। यह ट्रेन स्टेशन उसी वर्ल्ड ट्रेड सेंटर के स्थान पर बना है, जो 14 साल पहले हुए 9/11 हमलों में नष्ट हो गया था। इस स्टेशन को बनने में 12 साल का समय लगा है। इसे बनाने में कुल 261.8 अरब रुपए (3.85 अरब डॉलर) का खर्च आया। ट्विन टावर के स्थान के पास वर्ल्ड ट्रेड सेंटर ट्रांसपोर्टेशन हब गुरुवार दोपहर तीन बजे से खुल गया। स्टेशन के उद्घाटन के लिए कोई औपचारिक समारोह नहीं रखा गया। यह केंद्र पीएटीएच यात्री रेल को न्यूजर्सी के साथ न्यूयॉर्क सबवे लाइनों से जोड़ता है।
 
पंखों के आकार का है डिजाइन
इस इमारत को स्पेनिश-स्विस वास्तुकार सेंटिएगो कालात्रावा ने डिजाइन किया है और इसे आॅक्यूलस नाम दिया गया है। कांच और स्टील से बनी यह अंडाकार इमारत आसमान को छूती हुई दिखाई देती है और किसी पक्षी के पंखों का आभास कराती है। कालात्रावा की वेबसाइट के अनुसार, यह स्टेशन अधिकतम 350 फीट लंबा और 115 फीट चौड़ा है।
 
9/11 हमले में ध्वस्त हुए वर्ल्ड ट्रेड सेंटर की जमीन पर बना
12 साल में बनकर हुआ तैयार
261.8 अरब रुपए आया खर्च
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »