26 Apr 2024, 09:09:39 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
zara hatke

कर्नाटक से आया पीला तरबूज, रंग अलग, स्वाद वही

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 3 2016 9:19PM | Updated Date: Mar 3 2016 9:19PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इंदौर। इन दिनों मार्केट में मौसमी फलों के साथ ही अन्य फल और सब्जियां भी उपलब्ध हैं। कीवी न्यूजीलैंड, मीठी इमली थाईलैंड, खरबूजा आॅस्ट्रेलिया से आ रहा है। तरबूज, खरबूज, नाशपाती की तेजी से बिक्री हो रही है, वहीं ड्रेगन, रोमन कॉज, रैंबो भी हैं। हाईब्रिड किस्म के  ये फल जाने-पहचाने हैं, लेकिन रंग-रूप में पारंपरिक फलों से अलग हैं, इनका स्वाद लाजवाब है। गर्मी के मौसम में सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला तरबूज अपने आकार, स्वाद और रंग की वजह से सभी को भाता है, लेकिन कुछ समय से सभी के आकर्षण का केंद्र बना है कर्नाटक का पीला तरबूज, जो अनोखे रंग के कारण काफी पसंद किया जा रहा है। 
 
बाहर से हरा, अंदर पीला
फल विक्रेता शहजाद भाई ने बताया काफी समय से फलों का व्यापार कर रहे हंै। हर साल किसी अलग तरह के फलों की वैरायटी आती है। इस बार कर्नाटक से आया हरे रंग का तरबूज, अंदर से पीला होता है, जो कि लोगों को काफी पसंद आ रहा है। यह लाल तरबूज से ज्यादा कीमत में बिक रहा है।  
 
एक अन्य फल विक्रेता तरुण कुमार ने बताया मार्केट में देसी फलों के साथ ही न्यूजीलैंड का कीवी, पैशन फ्रूट, ब्लूबेरी, डैग फ्रूट, स्ट्रॉबेरी आदि विदेशी फलों की मांग बढ़ी है। यह फल  हर उम्र के लोग पसंद करते हैं, वहीं शादी, पार्टीज में सलाद के तौर पर भी इनकी डिमांड बढ़ी है। यह फल जल्दी खराब नहीं होते और अनोखे रंग-आकार के कारण सभी को भाते हैं।  
 
बस रंग-रूप अलग हार्टिकल्चर 
कंसल्टेंट वीएस पाल ने बताया यह फल और सब्जियां नुकसानदायक नहीं होते। हाईब्रिड किस्म के इन फलों में केमिकल नहीं होते, इनका बस रंग-रूप अलग होता है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »