27 Apr 2024, 04:24:04 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
zara hatke

टॉप 5 लोगों में भारत के गांव की लड़की को नासा का स्कॉलरशिप

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 1 2016 11:09AM | Updated Date: Mar 1 2016 11:09AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के एक गांव की लड़की ने कमाल कर दिखाया है। 12वीं में पढ़ने वाली 18 साल की सतपर्णा मुखर्जी ने अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा की टॉप स्कॉलरशिप हासिल की है। सतपर्णा ने नासा के गॉडर्ड इंस्टिट्यूट फॉर स्पेस स्टडीज (जीआईएसएस) के प्रतिष्ठित गॉडर्ड इंटर्नशिप प्रोग्राम (जीआईपी) के तहत यह स्कॉलरशिप हासिल की है। बता दें कि दुनियाभर से सिर्फ पांच लोगों का चुनाव इस स्कॉलरशिप के लिए किया गया था और सतपर्णा उनमें से एक हैं। नासा हर साल दुनियाभर के पांच लोगों को यह स्कॉलरशिप देता है जिसके तहत स्कूल के बाद इन लोगों की पढ़ाई का पूरा खर्च नासा द्वारा उठाया जाता है।

सोशल साइट की सकारात्मक भूमिका

स्कॉलरशिप मिलने के बाद सतपर्णा ने कहा, यह पूरा वाकया पिछले साल मई में तब शुरू हुआ जब मैं सोशल नेटवर्किंग साइट पर एक ग्रुप का मेंबर बनी। इस ग्रुप में कई वैज्ञानिक भी थे। एक दिन मैंने ब्लैक होल थिअरी पर अपने विचार ग्रुप में साझा किए। तब एक मेंबर ने मुझे नासा की आधिकारिक वेबसाइट पर इसे शेयर करने को कहा और मैंने ऐसा ही किया।

ब्लैक होल की थ्योरी की थी साझा

नासा ने सतपर्णा के ब्लैक होल थ्योरी और टाइम मशीन बनाने में यह कैसे मददगार है, उसे काफी पसंद किया। इसी के बाद उन्हें स्कॉलरशिप मिला। सतपर्णा कहती हैं, मैं इस अवसर को पाकर बहुत खुश हूं और मैं लंदन में नासा सेंटर में कई और शोधकर्ताओं के साथ मिलकर काम करूंगी। सतपर्णा कोलकाता से 30 किलोमीटर दूर कामदुनी की रहने वाली हैं। स्कूल की पढ़ाई पूरी होने के बाद वह ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी जाएंगी जहां वह ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन और पीएचडी करेंगी।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »