26 Apr 2024, 05:31:43 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
zara hatke

डॉक्टरों ने निकाल आधा दिमाग, फिर भी हर काम कर सकता है यह बच्चा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 27 2016 11:03AM | Updated Date: Feb 27 2016 11:03AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लंदन। ब्रिटेन में डॉक्टरों ने रेयर सिंड्रोम से पीडि़त पांच साल के लिंकन फ्रीमैन का आधा दिमाग निकाल दिया है। इस सर्जरी के बाद डॉक्टर ऐसा मान रहे थे कि लिंकन कभी बोल नहीं पाएगा और न ही चल पाएगा, लेकिन डॉक्टर्स गलत साबित हुए। लिंकन पूरी तरह फिट है और हर काम कर सकता है।
 
पांच साल के लिंकन फ्रीमैन के चेहरे पर जन्म से ही लाल रंग का निशान था। इससे धीरे धीरे उसका पूरा चेहरा खराब हो रहा था। डॉक्टरों ने एमआरआई स्कैन किया तो पाया कि उसके दिमाग में कुछ समस्या है। मेडिकल चेकअप के बाद पता चला कि लिंकन स्ट्रूज बेवर सिंड्रोम से पीडि़त था। इस वजह से उसे दिन में 80 से भी ज्यादा बार दौरा पड़ता था।
 
बीमारी का पता चलने के बाद डॉक्टरों ने लिंकन का आधा दिमाग हटाने का फैसला किया। लिंकन को पहले साल डॉक्टरों की देखरेख में लंदन के ग्रेट ऑर्मंड स्ट्रीट हॉस्पिटल में रखा गया। 13वें महीने में उसका ऑपरेशन किया गया। यह ऑपरेशन आठ घंटे चला।
 
लिंकन की मां किम रैटक्लिफ ने कहा कि लिंकन बहुत ही बहादुर निकला, वह दूसरे बच्चों के लिए प्रेरणा है। उसने हमें बदल दिया है, हमें उस पर गर्व है। यह सिंड्रोम बच्चों में जन्म से ही पाया जाता है। इसमें नर्वस सिस्टम प्रभावित होता है। साथ ही बर्थमार्क भी पाए जाते हैं। इससे ब्रेन हैमरेज का भी खतरा रहता है।
 
ब्रिटेन में इसकी अवेयरनेस के लिए बड़ी संख्या में लोग आगे रहे हैं।  वह इसके लिए फंड भी इकट्ठा कर रहे हैं। इस बीमारी से पीड़ित बच्चों के लिए किए जा रहे ऐसे ही एक प्रोग्राम में किम, लिंकन के साथ पहुंची।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »