26 Apr 2024, 09:20:26 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
zara hatke

नशे में धुत यात्री ने विमान के गलियारे में किया पेशाब

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 23 2016 3:10PM | Updated Date: Feb 23 2016 3:10PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लंदन। भारत से बर्मिघम जा रही एयर इंडिया की एक उड़ान में नशे में धुत एक यात्री ने गुस्से में विमान के गलियारे में ही पेशाब कर दिया, जिसके लिए उस पर 1,000 पाउंड का भारी जुर्माना लगाया गया है।

19 जनवरी को अपने बेटे के साथ यात्रा कर रहे (39) वर्षीय जीनू अब्राहम नामक इस यात्री की इस हरकत के बाद सहयात्रियों ने इसका कड़ा विरोध किया, और जब विमान बर्मिंघम पहुंचा, तो उसके गिरफ्तार कर लिया गया। बाद में जीनू पर बर्मिंघम क्राउन कोर्ट ने 300 पाउंड का जुर्माना लगाया।

दरअसल, जीनू ने भारत से आ रही फ्लाइट के केबिन क्रू के साथ लड़ाई की। जीनू नशे में होने के कारण उसे और शराब दिए जाने से इंकार किया गया था, और उसने अपनी सीट पर जाकर बैठ जाने का आग्रह भी नहीं माना था। कोर्ट में जीनू ने भी कबूल किया कि वह नशे में था।

अभियोजन पक्ष ने बताया कि विमान के बर्मिंघम में उतरने से पहले जीनू अपनी पैंट उतारकर गलियारे में खड़ा हो गया, और फिर उसने विमान के फर्श और सीट पर पेशाब किया।

इसके बाद केबिन क्रू ने उसे रोका और प्‍लास्टिक की हथकड़ियों तथा सीट बेल्टों की मदद से बांध दिया, तथा विमान के उतरने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

उधर, जीनू के वकील एलन न्यूपोर्ट ने बताया कि भारत में एयरपोर्ट पर उसका सामान कहीं इधर-उधर हो गया था, जिससे वह एन्टी-डिप्रेसेन्ट दवाएं नहीं ले पाया। जीनू के अनुसार, उसने शराब पी थीं, और उसे कुछ भी याद नहीं कि विमान में क्या-क्या हुआ था।
 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »