26 Apr 2024, 15:14:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
zara hatke

ऐसा मंदिर जहां नर्क के दर्शन करने जाते है लोग

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 23 2016 12:35PM | Updated Date: Feb 23 2016 12:35PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बैंकॉक। आपने कभी जीते जी नर्क के दर्शन किए हैं। नहीं, तो इस मंदिर को देख लीजिए। हमारा मतलब यह बिल्कुल भी नहीं है कि ये मंदिर नर्क है। दरअसल ये टेम्पल सिर्फ नर्क की शक्लोसूरत दर्शाता है। थाइलैंड का यह मंदिर आपको अपने पापों की याद दिला देता है।
 
लोग अक्सर मन की शांति और अपने पापों के पश्चाताप के लिए ही यहां जाते हैं। लेकिन अगर यहां भी आपको ये सब न मिले तब। यहां भी कुछ ऐसा ही होता है। अगर आपने कोई भी पाप किया है तो इस टेम्पल में प्रवेश करते ही आपको उसकी याद जरूर आ जाएगी।
 
मेलऑनलाइन की रिपोर्ट के मुताबिक थाईलैंड के चियांग माई में नर्क टेम्पल नाम से मशहूर ‘वैट मे कैट नोई’ टेम्पल में ऐसी कई भयानक मूर्तियां है। इसके अलावा कई ऐसी संरचनाएं हैं जो अत्याचार और पी़डा का प्रदर्शन करती हैं। ये सभी संरचनाएं एक भिक्षु ने स्थापित की हैं, जो श्रृद्धालुओं को ये दिखाना चाहते थे कि पाप करने का परिणाम क्या होता है।
 
यहां जन्मदिन, शादी और अंतिम संस्कार के लिए एक आकर्षण का केंद्र बन गया है। इस मंदिर की स्थापना बौद्ध भिक्षु प्रा क्रू विशानजालिकॉन ने की थी। जिनके मन में टेम्पल के लिए एक विचार था। उन्होंने बताया कि मैं लोगों को डराना चाहता था। मैं उन्हें नर्क और पाप से डराना चाहता था, उन्हें शर्म महसूस करवाना चाहता था।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »