26 Apr 2024, 23:05:38 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
zara hatke

मां ने अपनी बेटी को जबरन खिलाई 30 पालतू मृत मछली

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 17 2016 3:19PM | Updated Date: Feb 17 2016 3:19PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

तोक्यो। जापान में एक मां ने सजा के तौर पर अपनी नाबालिग बेटी को 30 से अधिक पालतू गोल्डफिश खाने पर मजबूर किया।  पुलिस ने बुधवार को बताया कि यूको ओगोता और उसके प्रेमी टकेशी इगामी ने नाबालिग को मृत मछली खाने पर मजबूर किया। इस मामले में दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

उन्होंने बताया कि बेटी का रोजाना उत्पीड़न किया जाता था। स्थानीय मीडिया की रिपोर्टों में बताया गया है कि ये युगल पहले टैंक में डिटर्जेंट डालकर मछली को मार देते थे। यह युगल दक्षिण पश्चिम जापान के फुकुओका में रहता है। स्थानीय मीडिया की रिपोर्टों के अनुसार नाबालिग लड़की के स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव होने की कोई सूचना नहीं है।
 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »