08 May 2024, 20:35:18 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
zara hatke

मुस्लिम लड़के से की शादी तो कॉलेज आने पर लगी रोक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 16 2016 10:09AM | Updated Date: Feb 16 2016 10:09AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

तिरुवनंतपुरम। उत्तरी केरल के कोझिकोड में नीरजा नामक छात्रा ने अपने कॉलेज प्रशासन पर आरोप लगाया है कि उसे क्लास में आने से सिर्फ इसलिए रोक दिया गया है क्योंकि उसने मुस्लिम लड़के से शादी की है।

नीरजा मामले को लेकर राज्य महिला आयोग में जाने की तैयारी में है। जानकारी के अनुसार मुस्लिम एजुकेशन सोसायटी वुमन कॉलेज में फर्स्ट ईयर की छात्रा नीरजा ने 1 फरवरी को मोहम्मद रमीज (23) से कोर्ट मैरिज कर ली थी। एक हफ्ते बाद जब वह कॉलेज आई तो कॉलेज प्रशासन ने उस पर रोक लगा दी।

नीरजा के मुताबिक कॉलेज प्रशासन का कहना है कि उसने अपने माता-पिता की इजाजत लिए बगैर मुस्लिम लड़के से शादी की है, इसलिए उसे कॉलेज में पढ़ने की अनुमति नहीं दी जाएगी। नीरजा का कहना है कि कॉलेज प्रशासन ने उससे कहा कि अगर वह इस्लाम धर्म कबूल कर लेती है तो उसे कॉलेज आने की इजाजत मिल सकती है।

दूसरी ओर कॉलेज प्रशासन ने इन आरोपों को गलत बताते हुए कहा कि नीरजा दस दिनों से गायब थी, इसलिए उसे माता-पिता को साथ लेकर आने का निर्देश दिया गया है।
 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »