26 Apr 2024, 23:16:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
zara hatke

पहली बार सेक्स के दौरान हुई ब्लीडिंग से लड़की की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 15 2016 2:43PM | Updated Date: Feb 15 2016 2:43PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रांची। यहां के एक इंटरमीडिएट कॉलेज में पढ़ने वाली स्टूडेंट की पहली बार सेक्स के दौरान ज्यादा ब्लीडिंग हो जाने की वजह से मौत हो गई। पुलिस ने एक स्थानीय होटेल से 17 साल की लड़की का अर्धनग्न शव बरामद करने के बाद उसके बॉयफ्रेंड को अरेस्ट कर लिया है। 
 
रांची के डीएसपी सिटी पी.एन. सिंह ने बताया कि अरेस्ट किए गए लड़की के बॉयफ्रेंड ने स्वीकार किया कि शनिवार रात उसने होटेल में लड़की के साथ सेक्स किया था। सिंह ने बताया, 'शायद यह उनका पहला मौका था। ज्यादा ब्लीडिंग की वजह से लड़की की मौत हो गई।' सिंह ने बताया कि होटेल के जिस कमरे से लड़की की डेड बॉडी मिली, वहां पर बेड शीट पूरी तरह खून से सनी हुई थी। बॉडी पर और कहीं भी किसी तरह का जख्म या निशान नहीं मिला है।
 
16 साल के लड़के का कहना है कि लड़की उसकी गर्लफ्रेंड थी। वे पिछले पांच साल से एक-दूसरे को जानते थे। दोनों बोकारो के गोमिया ब्लॉक से हैं। वह घर से 120 किलोमीट दूर रांची लड़की से मिलने आया था। लड़की पिछले एक साल से यहीं पर एक हॉस्टल में रह रही थी, जबकि लड़के ने हाल ही में मैट्रिकुलेशन का एग्ज़ाम दिया है। 
 
शनिवार सुबह लड़के ने लालपुर के एक होटेल में कमरा नंबर 202 बुक कराया। इसी होटेल में लड़की भी आई और उसने रूम नंबर 203 बुक करा दिया। होटेल के एक कर्मचारी ने बताया, 'रविवार सुबह करीब 2 बजे लड़का शायद लड़की के रूम में दाखिल हो गया। सेक्स के दौरान लड़की को ब्लीडिंग शुरू हो गई। लड़के ने कपड़ों की मदद खून को रोकने की कोशिश की, लेकिन वह ऐसा करने में नाकाम रहा होगा।' बोकारो में दिहाड़ी पर काम करने वाले मृतका के पिता ने लड़के के खिलाफ रेप और मर्डर का केस दर्ज कराया है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »