26 Apr 2024, 07:47:54 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
zara hatke

जज के बंगले की घास खाने पर बकरी गिरफ्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 9 2016 11:56AM | Updated Date: Feb 9 2016 11:56AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कोरिया (छत्तीसगढ़)। एक बकरी को मजिस्ट्रेट के लॉन की फूल-पत्तियां खाने के आरोप में पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। उसका मालिक भी पुलिस की गिरफ्त में है। पुलिस के अनुसार बकरी तीन-चार दिन से छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले के जनकपुर में न्यायिक मजिस्ट्रेट के बंगले के लॉन में घुसकर पौधों को चबा जाती थी। इसकी शिकायत मजिस्ट्रेट ने थाने में की। मजिस्ट्रेट के निर्देश पर जनकपुर पुलिस ने तत्काल एफआईआर दर्ज की।
 
पुलिस ने सोमवार को बकरी और उसके मालिक अब्दुल हसन उर्फ गनपत को हिरासत में ले लिया। गनपत ने पुलिस के सामने इस संपूर्ण मामले से अनभिज्ञता जाहिर की, लेकिन पुलिस का कहना था कि उनकी बकरी ने ही मजिस्ट्रेट के लॉन की खूबसूरती को खराब किया है।
पुलिस के अनुसार बकरी और उसके मालिक को अदालत में पेश किया जाएगा।
 
रोचक यह है कि इन्हें संभवत: उन्हीं की कोर्ट में पेश किया जा सकता है। यह मामला धारा 427, 447 के तहत अपराध दर्ज किया गया है। मजिस्ट्रेट के निर्देश पर बकरी और उसके मालिक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। बकरी के साथ उसके मालिक अब्दुल हसन उर्फ गनपत को थाने लाया गया है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »