26 Apr 2024, 18:53:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

अहमदाबाद में बना देश का पहला अंडरवाटर रेस्टोरेंट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 1 2016 2:22PM | Updated Date: Feb 1 2016 2:23PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अहमदाबाद। गुजरात के अहमदाबाद शहर में सोमवार को एक अनूठा रेस्तरां शुरू हुआ, जिसमें आप खुद को एक एक्वेरियम में बैठा महसूस करेंगे। देश का पहला अंडरवाटर रेस्तरां ज़मीन से 20 फुट नीचे बनाया गया है, और इसमें 32 लोग एक साथ बैठ सकते हैं।
 
30 फीट के इस रेस्टोरेंट के निर्माण में लगभग 3 करोड़ रुपए खर्च हुए हैं जहां प्रकृति से निकटता का अहसास बना रहे इसलिए यहां रंग-बिरंगी मछलियां भी पाली गई हैं। पंजाबी, थाई, मैक्सिकन और चाइनीज़ व्यंजनों के साथ आप यहां ऑर्केस्टा का भी मजा उठा सकते हैं। लोगों को कोई परेशानी न हो इस कारण इस अनोखे रेस्टोरेंट में ऑनलाइन बुकिंग की भी व्यवस्था की गई है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »