26 Apr 2024, 09:21:26 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
zara hatke

छोटे भाई के मजाक के कारण भाभी हुई प्रेग्नेंट!

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 19 2016 12:19PM | Updated Date: Jan 19 2016 12:19PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

टोरंटो। कई बार मजाक-मजाक में गंभीर दुर्घटनाएं हो जाती है लेकिन एक व्य्क्ति के साथ उसके छोटे भाई ने ही कुछ ऐसा मजाक कर दिया कि उसकी पत्नी प्रेगनेंट हो गई। एक युवक ने सोशल नेटवर्किंग साइट पर अपने मजाक को लेकर पोस्टं की है जिसमें उसने बताया है कि कैसे उसके बड़े भाई से दूर रह रही उसकी पत्नी प्रेगनेंट हो गई। जब दोनों पति-पत्नी इतनी जल्दी माता-पिता नहीं बनना चाहते। यह घटना टोरंटो में रहने वाले एक कपल के साथ हुई।

युवक ने जो घटना लिखी है वो उसी की जुबानी-मैं और मेरा बड़ा भाई टोरंटो में साथ रहते हैं और मेरी भाभी न्यूटयॉर्क में रहती है जहां वो एक कॉलेज में जाती है। इस वजह से मेरे भाई और भाभी को मिलने का समय नहीं मिल पाता है। नवंबर में मेरे भाई का जन्मदिन था और उन दोनों ने उस दिन मिलने का प्लान बनाया।

जन्मदिन से एक दिन पहले मेरे भाई ने मुझसे कहा कि मैं अपने दोस्तों के यहां चला जाऊं। उसका कारण उसने बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ उसका बर्थडे 'सेलिब्रेट' करना चाहता है। उसने अपना पूरा प्ला न बताया। उसी समय मेरा मन मेरे भाई और भाभी से मजाक करने का हुआ।

मैं उस दिन सुबह सुबह उठा और बाजार गया। वहां से मैंने भाई के लिए एक छोटा बर्थडे गिफ्ट खरीदा। हमारे किचन में एक बोर्ड है जिस पर हम एक दूसरे के लिए मैसेज छोड़कर जाते हैं। मैंने उस बोर्ड पर एक कंडोम के साथ मैसेज छोड़ा कि जन्म दिन की शुभकामनाएं भाई, मजे करो। मजाक करने के लिए मैंने कंडोम में छेद कर दिया था। मुझे लगा कि मेरा भाई समझदार है और वो मेरा मजाक सझकर इसे फेंक देगा। लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

कुछ समय बाद क्रिसमस पर उसने घरवालों को बताया कि वो उसकी पत्नीज के साथ शिफ्ट हो रहा है क्योंसकि वो प्रेगनेंट है। यह सुनते ही मैंने उसे बधाई दी और पूछा कि वो इतनी जल्द  पिता नही बनना चाहता था तो फिर यह कैसे हुआ। तब मेरे भाई ने मुझे बताया कि उसके बर्थडे के दिन जो कंडोम यूज किया वो फट गया था। मैं खूब हंसा और अपने भाई को सच्चाई बताई। सच को जानकर मेरा भाई भी मेरे साथ हंसने लगा।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »