27 Apr 2024, 04:41:42 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
zara hatke

नासा का कमाल, अंतरिक्ष में खिलाया सूरजमुखी जैसा फूल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 18 2016 2:24PM | Updated Date: Jan 18 2016 2:24PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। वैज्ञानिकों ने पहली बार धरती के बाहर फूल खिलाने में सफलता हासिल की है। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के वैज्ञानिक स्कॉट केली ने ट्विटर पर अपने माइक्रोब्लॉग में यह बात लिखी। केली ने ट्वीट कर घोषणा की कि अंतरर्राष्ट्रीय स्पेस सेंटर में दुनिया का पहला फूल खिलाया गया है। इस फूल को जिन्निया नाम दिया गया है। ये पहली बार है जब शून्य गुरुत्वाकर्षण क्षेत्र में जिंदगी की उम्मीद खिल कर सामने आई है।

केली के ट्वीट में जिन्निया भारत के सूरजमुखी फूल जैसा ही दिख रहा है। इसे खाने लायक भी बताया जा रहा है। यह वैज्ञानिकों का दूसरा प्रयास था जब यह फूल खिल पाया है। इससे पहले भी वैज्ञानिकों ने स्पेस स्टेशन के वैजी लैब में पौधों को उगाने का प्रयास किया था। जिन्निया का अमेरिका में सामान्यतया सलाद के रूप में खाने में प्रयोग किया जाता है।

इन दिनों, अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन में सब्जियों और अन्य पौधों को उगाने का प्रयोग किया जा रहा है। पिछले साल भी वहां गोभी सफलतापूर्वक उगाई गई थी जिसे वहां फ्रीज किया गया था। वैज्ञानिकों द्वारा यह बताने पर कि यह गोभी मानव सेहत के लिए हानिकारक नहीं है, नासा ने अंतरिक्ष में ऐसे अन्य प्रयोग करने की अनुमति दे दी है। अंतरिक्ष यात्रियों ने 10 अगस्त 2015 को अंतरिक्ष में उगाई गई सब्जियों का पहली बार स्वाद लिया था।
 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »