27 Apr 2024, 04:02:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
zara hatke

गजब! - यहां सिर्फ एक लड़की के लिए चलती है ट्रेन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 10 2016 11:48AM | Updated Date: Jan 10 2016 11:49AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

टोक्यो। जापान में एक रेलवे स्टेशन ऐसा है, जहां रोज दो वक्त एक ट्रेन सिर्फ एक सवारी को लेने आती है। यह सवारी एक छात्रा है, जो ट्रेन से स्कूल आती-जाती है। जापान रेलवे ने होकाइदो द्वीप के कामी-शिराताकी गांव के स्टेशन को बंद करने का निर्णय लिया था।

बाद में जब पता चला कि गांव की एक छात्रा के पास स्कूल जाने का कोई और जरिया नहीं था, तो स्टेशन चालू रखने का फैसला किया गया। फिलहाल एक ट्रेन कामी-शिराताकी गांव एक बार इस लड़की को लेने और दोबारा उसे घर छोड़ने जाती है। ट्रेन का वक्त छात्रा के स्कूल के हिसाब से है। 26 मार्च को यह लड़की अपना हाई स्कूल पूर्ण कर लेगी, उसके बाद यह ट्रेन सेवा भी बंद कर दी जाएगी।

सोशल मीडिया पर अभीभूत हैं लोग
तीन साल पहले कामी-शिराताकी गांव के स्टेशन से सवारियों की तादाद में नाटकीय रूप से गिरावट दर्ज की गई थी। यही नहीं इस स्टेशन से माल की लोडिंग भी नहीं होती थी। इसलिए जापान रेलवे ने स्टेशन को बंद करने का फैसला किया था। बहरहाल यह बेमिसाल खबर सामने आने के बाद सोशल मीडिया में लोग जापान सरकार और रेलवे प्रशासन की भूरी-भूरी प्रशंसा कर रहे हैं। एक यूजर ने कहा, ‘मैं ऐसे देश के लिए हर हाल में जान देना चाहूंगा, जहां सरकार सिर्फ मेरे लिए कुछ भी करने को तैयार है।’
 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »