27 Apr 2024, 10:06:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
zara hatke

बेटे की खुशी के लिए मां बनी पोर्न स्टार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 24 2015 1:18PM | Updated Date: Dec 24 2015 1:18PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लंदन। मां बच्चों की खुशी के लिए कुछ भी कर सकती है। एक ऐसा ही मामला सामने आया है। जहां बेटे को क्रिसमस पर महंगा गिफ्ट देने के लिए एक मां पोर्न स्टार बन गई।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार एक मां अपने बेटे की क्रिसमस पर अच्छे और महंगे गिफ्ट की चाहत को पूरा करने के लिए पोर्न स्टार बन गई। एक अंग्रेजी वेबसाइट के मुताबिक हैम्पशायर के पोट्रमाउथ में रहने वाली 20 वर्षीय मेगन क्लारा जो कि एक सिंगल मदर हैं।

क्लारा के पास कमाई का कोई भी बड़ा साधन नही है। क्लारा नौकरी करके हर सप्ताह 80 पाउंड कमा लेती थीं। क्लारा आर्थिक तंगी के चलते घर चलाना मुश्किल होता था ऐसे में उनके लिए अपने बेटे की खुशी कहां से लाती।

क्लारा ने अपने बेटे को छोटे-मोटे कई गिफ्ट दिए जो कि अधिक महंगे नहीं थे और इसके चलते उसका बेटा काफी उदास था कि उसे उसके दोस्तों कि ही तरह महंगे महंगे गिफ्ट नही मिले। अपने बेटे कि उदास शक्ल को देखकर इस मां ने निर्णय लिया कि 2015 का क्रिसमस उनके बेटे के लिए यादगार बना देंगी।

इसके बाद क्लारा ने बहुत सी एडल्ड फिल्मों में कार्य करना शुरू कर दिया और उसे इन फिल्मो में एक सीन के लिए 500 पाउंड मिलते थे। उसने रुपए को इकट्ठा करके इस बार अपने बेटे को तकरीबन 1500 पाउंड के गिफ्ट दिए हैं जिसमें शानदार और महंगे गिफ्ट हैं। इसके लिए क्लारा ने कहा कि आज मेरे पास इतना पैसा है कि मैं उसे अच्छी चीजें लाकर दे सकूं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »