26 Apr 2024, 20:28:43 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
zara hatke

हीरे की अंगूठी छोटी होने पर प्रेमिका ने किया शादी से इंकार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 23 2015 12:30PM | Updated Date: Dec 23 2015 12:30PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पेइचिंग। चीन के सिचुआन प्रांत की राजधानी चेंगदू की एक सड़क पर बॉयफ्रेंड अपनी गर्लफ्रेंड के पास पूरी तैयारी से शादी का प्रस्ताव लेकर गया था। वह पूरे तेवर से घुटने के बल पर झुकते हुए अपनी गर्लफ्रेंड के सामने प्रस्ताव रखता है। लेकिन उसकी गर्लफ्रेंड प्रस्ताव को ठुकरा देती है। वजह यह थी कि बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड को जो डायमंड रिंग देकर शादी के लिए प्रपोज किया था, वह काफी छोटी थी।

दरअसल, लड़की बॉयफ्रेंड के प्रपोज से खुश थी। जब उसका बॉयफ्रेंड उसकी तरफ बढ़ा तो वह खुशी के मारे अचानक रोने लगी। लड़का घुटने के बल हाथ में रिंग लिए झुका था। उसने रिंग के बॉक्स को अपनी गर्लफ्रेंड के लिए खोला, तो रिंग को देखते ही गर्लफ्रेंड बिना कुछ कहे वहां से चली गई। चीनी मीडिया के मुताबिक, गर्लफ्रेंड ने मेसेज में पूछा कि उसने इतनी छोटी रिंग क्यों खरीदी? अब लड़के के दोस्तों ने लड़की को समझाया कि निराश होने की जरूरत नहीं है वह बड़ी रिंग खरीद लेगा।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »