26 Apr 2024, 12:48:44 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
zara hatke

IQ TEST में फेल हुआ दूल्हा तो दुल्हन ने शादी से किया इनकार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 10 2015 11:46AM | Updated Date: Dec 10 2015 11:46AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आगरा। उत्तर प्रदेश के किशनी थाना क्षेत्र के ग्राम गुलरियापुर इलाके में दुल्‍हन ने शादी से तक इनकार कर दिया जब दूल्हा उसके टेस्‍ट में फेल हो गया। यहां के निवासी श्रीकृष्ण बाबू सक्सेना ने अपनी पुत्री खुशबू की शादी औरैया जनपद के ग्राम सरैया निवासी ओमवीर पुत्र राजेन्द्र सिंह के साथ तय की थी।
 
मंगलवार की रात ओमवीर बारात लेकर गुलरियापुर आ गया। इसके बाद दूल्हा बैंडबाजों की बीच बारात लेकर दुल्हन के दरवाजे पर पहुंचा। दरवाजे पर शादी की पहली रस्म शुरू हो गई। पंडित जी ने मंत्र पढऩे शुरू कर दिए। इस बीच दूल्हे के हावभाव बदल गए।
 
वह बात कुछ लोगों को अटपटी लगीं। पंडित जी ने दूल्हे से आचमन करने के लिए कहा तो दूल्हा ऐसा नहीं कर पाया। यह बात दुल्हन तक भी पहुंच गई। सवाल उसकी जिंदगी का था इसलिए दुल्हन ने फैसला ले लिया। सखी सहेलियों को लेकर दुल्हन दरवाजे की तरफ बढ़ी, तो मां ने रोकने का प्रयास किया।
 
लेकिन दुल्हन नहीं मानी और सीधे दूल्हे के पास दरवाजे पर पहुंच गई। घरवाले भी दुल्हन का साथ देने लगे। दूल्हे को मंदबुद्धि बताया गया तो घरवाले विरोध करने लगे। वहां मौजूद लोगों ने दूल्हे का टेस्ट लेने का प्रस्ताव रखा तो दूल्हा पक्ष तैयार हो गया।
 
दुल्हन ने सवाल पूछने शुरू किए। पहले पूछा कि 69 और 79 में कौन सी संख्या बड़ी है। दूल्हा चुप रहा। दुल्हन ने फिर अपना मोबाइल नंबर डायल करने को कहा। दूल्हा इसमें भी फेल हो गया। इसके बाद उसे पंडित जी के पास मौजूद 66 रुपए की रेजगारी दी गई तो वह सिर्फ 9 तक गिन पाया।
 
इसके बाद खुशबू ने ओमवीर को एक टच स्क्रीन फोन दिया और इसे यूज करने को कहा, लेकिन वो फोन को यूज नहीं कर पाया। वो फोन के एप्स को देखकर उलझ गया. यहीं आखिर कारण था और इसके बाद खुशबू ने ओमवीर से अपनी शादी तोड़ दी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »