26 Apr 2024, 22:21:33 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
zara hatke

शादी के दस दिन बाद पति ने व्हॉट्सएप पर भेजा तलाक का मैसेज

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 8 2015 1:45PM | Updated Date: Oct 8 2015 1:45PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कोट्टायम। केरल के रहने वाले एक अप्रवासी भारतीय ने अपनी पत्नी को दुबई से व्हॉट्सएप पर तीन बार तलाक का मैसेज भेजा। दोनों की शादी को मुश्किल से 10 दिन ही हुए थे।

महिला की उम्र 21 साल है और वह अलापुझा जिले के चेरतला की रहने वाली है। महिला बीडीएस (बैचलर आॅफ डेंटिस्ट्री) की छात्रा है। उसने अब मदद के लिए केरल महिला आयोग का रुख किया है। महिला ने अपनी शिकायत में कहा कि उसके पति ने दुबई पहुंचने के बाद उसे सकुशल पहुंचने की जानकारी तक नहीं दी। उसके पति ने उसके कई मैसेज का कोई जवाब नहीं दिया और जब दिया तो यह स्तब्ध करने वाला था।

यह मैसेज किया
‘तुम मुझे क्यों फोन कर रही हो? मैं तुम्हें पसंद नहीं करता। मेरे लिए इंतजार मत करो। अगर हमें सेब पसंद हो तो क्या हम उसे रोज खाएंगे। हम दूसरे फल भी खाना चाहेंगे। तलाक तलाक तलाक।’

विद्धान बोले गलत
प्रमिला ने कहा कि उन्होंने इस्लामी विद्वान पीएस अली थंगल से बात की जिन्होंने कहा कि इस तरह का तलाक नियमों के खिलाफ है। केरल नदवथुल मुजाहिदीन के प्रदेश अध्यक्ष टी पी अब्दुल्ला मजीद ने कहा कि सोशल मीडिया जैसे फेसबुक और व्हॉट्सऐप्प के माध्यम से तलाक ‘बर्बर’ और मानवता के खिलाफ है।

10 लाख रुपए और 79 सोने की गिन्नियां दी थीं
पत्नी ने बताया कि उसकी विधवा मां ने इस शादी के लिए उसे 10 लाख रुपए का दहेज और सोने की 79 गिन्नियां दीं। शादी के 10 दिन बाद ही व्यक्ति दुबई के लिए रवाना हो गया और महिला के साथ कोई संपर्क नहीं रखा। व्यक्ति बेर दुबई में काम करता है। आयोग ने व्यक्ति के माता पिता को एक नोटिस भेजकर अगली बैठक में मौजूद रहने को कहा है।
 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »