26 Apr 2024, 19:33:14 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
zara hatke

Photo In Side: लाल गिलहरियों का ये जोड़ा एक मॉडल तो दूसरा फोटोग्राफर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 24 2015 5:23PM | Updated Date: Mar 24 2015 6:50PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

फोटोग्राफी के लिए सही टाइमिंग का होना बहुत ही जरूरी है। ऐसा ही कुछ इन तस्‍वीरों में नजर आ रहा, जिसे वोरोनिश शहर के रहने वाले फोटोग्राफर वादिम तोरन ने अपने कैमरे में कैद कर लिया। इन फोटोज को देखकर ऐसा लग रहा है मानो एक गिलहरी जहां कैमरे के सामने पोज दे रही है, वहीं दूसरी फोटोग्राफर की भूमिका में है। इतना ही नहीं ये दोनों बर्फ का मजा भी ले रहीं है।
 
 
फोटोग्राफर वादिम कहते हैं कि ये गिलहरियां इंसानों से डरने की जगह उनके पास आकर खेल रही थीं। ऐसे में मैंने कैमरा फिट कर दिया और उनके फोटोज क्लिक करने लगा। इसके बाद मैंने स्नोबॉल में एक नट छुपा दिया, जिसे गिलहरी का जोड़ा ढूंढने लगा।
 
 
इसके बाद एक गिलहरी दौड़ती हुई कैमरे के पास आई और इसे सुंघने लगी। तभी एक दूसरी गिलहरी ने एक स्‍नो बॉल को प‍कड़ा और शायद नट समझकर इसे उठा लिए। यह एक यादगार लम्‍हा था और मैं इसे और मजेदार बनाना चाहता था इसलिए मैंने लगभग दस स्‍नो बॉल और बना दिया। गिलहरियां बहुत चंचल और उत्‍सुक जानवर है और मैं इस पल को अपने कैमरे में कैद करके बहुत ही खुश हूं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »