26 Apr 2024, 20:23:04 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
zara hatke

टॉरिंगटन में महिला ने 9 महीने में जन्मा दूसरा बच्चा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 24 2015 5:17PM | Updated Date: Mar 24 2015 6:47PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लंदन। ब्रिटेन में टॉरिंगटन के देवान शहर में एक महिला ने नौ महीने में दूसरे बच्चे को जन्म दिया। यह बच्चा टॉयलेट में पैदा हुआ। आपको जानकर हैरानी होगी कि इस महिला ने नौ महीने पहले ही एक बच्ची को जन्म दिया था और अपनी दूसरी प्रेगनेंसी के बारे में उसे खबर तक नहीं थी। महिला ने बताया कि, इस प्रेग्नेंसी के दौरान केवल वजन बढने और मूडी महसूस होने के अलावा और कोई बदलाव महसूस नहीं हुआ था, इसलिए मुझे अंदाजा नहीं हुआ कि मैं प्रेग्नेंट हूं।  
 
मैं अपनी मां के घर में थी देर रात मुझे पेट दर्द की शिकायत हुई मैं टॉयलेट गई तबतक मुझे नहीं पता था कि अगले ही पल मैं एक बच्चे को जन्म देने वाली हूं। बच्चा टॉयलेट कमोड में गिरा इसके बाद महिला ने अपनी मां की मदद से इसे कमोड से बाहर निकाला और चेकअप के लिए हॉस्पिटल ले गए। मां और बच्चे की हालत ठीक है। दिलचस्प है कि तीन बच्चों की मां इस महिला का पहला बच्चा भी बाथरूम के फ्लोर पर हुआ था।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »