युगांडा। जितनी बडी दुनिया उतने ही अलग भांति के लोग इस प्रथ्वी पर पाये जाते है। युगांडा में रहने वाले एक शख्स ने दावा किया है कि उसके पेट में ऐसी 'जहरीली गैस' बनती है कि उससे आसपास के सारे मच्छर मर जाते हैं। शख्स का दावा है कि उसकी ये 'जहरीली गैस' छह मीटर दूर तक के मच्छरों को भी मार गिराती है। ऐसा अजीबोगरीब दावा करने वाले शख्स का नाम 'जो वमीरामा' है। सबसे हैरानी की बात तो ये है कि मच्छरों को मारने की दवा बनाने वाली एक कंपनी ने इस शख्स को हायर (काम पर रखना) भी कर लिया है। कंपनी का कहना है कि वो शख्स की 'जहरीली गैस' से मच्छरों को मार गिराने वाली कारगर दवाई बनाएंगे। अब ये सवाल उठता है कि क्या इस शख्स की 'जहरीली गैस' इंसानों पर भी असर करती है? तो इसका जवाब है ना।
कंपाला के रहने वाले 48 वर्षीय जो वमीरामा ने यह आश्वस्त किया है कि उनकी 'जहरीली गैस' केवल कीड़ों के लिए हानिकारक है। इस आदमी के शरीर से निकलने वाली गैस में इतनी ताकत है कि 6 मीटर (करीब 20 फीट) की दूरी तक सारे मच्छर मर जाते हैं। ये खबर द मिरर अखबार ने प्रकाशित की है। उसके अनुसार ये आदमी अपने जहरीले पाद के कथित असर का दावा कर रहा है। इस अजीबोगरीब शख्स का कहना है कि उसके गांव में किसी को भी मलेरिया जैसी गंभीर बीमारी नहीं है। एक स्थानीय नाई जेम्स योवरी ने बताया कि जो वमीरामा पूरे शहर में उस व्यक्ति के रूप में जाने जाते हैं जो मच्छरों को मार सकते हैं। जब जो हमारे आसपास होते हैं तो हम सभी जानते हैं कि मच्छर वहां से गायब हो जाएंगे।