26 Apr 2024, 20:28:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

लंदन। ब्रिटेन के वेस्ट सस्सेक्स में एक अजीब मामला सामने आया है। यहां एक अस्पताल ने 99 साल की महिला को गर्भवती बता दिया और उन्हें डिलिवरी की डेट भी दे दी। डोरिस इंग नाम की महिला को अस्पताल प्रशासन ने पत्र भेजकर बताया कि वह प्रेगनेंट हैं और उन्हें तय दिन पर डिलिवरी के लिए हॉस्पिटल में भर्ती हो जाना चाहिए।

फारेहम कम्यूनिटी अस्पताल ने महिला के नाम से साथ उनकी सही जन्म तिथि भी पत्र में लिखकर भेजी। इंग इस साल नवंबर में पूरे 100 साल की हो जाएंगी। उनके तीन बच्चे हैं और 13 पोते-पोती भी हैं। डोरिस इंग ने बताया कि मैं इस मामले से चकित हूं। वहीं, अस्पताल प्रशासन का कहना है कि यह लेटर भूलवश भेजा गया।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »