19 Mar 2024, 14:14:42 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
zara hatke

पेट से निकले 8 चम्मच, 2 पेचकस, चाकू, ब्रश

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 26 2019 1:18AM | Updated Date: May 26 2019 1:18AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शख्स के पेट से चाकू, चम्मच और लोहे की रॉड जैसी कई चीजें निकली हैं। मंडी के लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज में भर्ती एक शख्स के पेट से ऑपरेशन के बाद 8 चम्मच, 2 टूथ ब्रश और एक चाकू निकाला गया। पीड़ित को पेट दर्द की शिकायत पर उनके परिजनों द्वारा अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। मरीज का इलाज कर रहे डॉ. निखिल ने बताया कि सबसे पहले उन्होंने मरीज के पेट का एक्स-रे किया। जांच के दौरान उन्हें पीड़ित के पेट में कुछ धारदार हथियार नजर आए, जिन्हें देखकर वे हैरत में पड़ गए। 

धारदार चीजें खाने के बाद भी जिंदा रहना चमत्कार
सर्जन टीम ने पीड़ित का तुरंत ऑपरेशन किया। यह ऑपरेशन लगभग दो घंटे तक चला। डॉक्टर ने बताया कि इस समय पीड़ित की हालत स्थिर है। उन्होंने कहा कि इतनी धारदार चीजें खाने के बाद भी पीड़ित व्यक्ति का जीवित रह पाना एक चमत्कार है। डॉक्टर ने बताया कि मरीज दिमागी बीमारी से पीड़ित है, क्योंकि चम्मच और चाकू जैसी चीजें खाकर जी पाना किसी आम व्यक्ति के बस की बात नहीं है। यह अपने आप में एक दुर्लभ मामला है।
तीन दिन पहले निगल लिया था चाकू
पीड़ित मरीज सुंदरनगर इलाके का रहने वाला है। तीन दिन पहले उसने चाकू, पेचकस जैसी धारदार चीजें निगल ली थीं। इसके बाद उसे पेट दर्द की शिकायत पर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। अभी तक इस मामले में पीड़ित का कोई बयान दर्ज नहीं हुआ है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »